छात्रा सुमन हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, न्याय और सुरक्षा की उठी मांग

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर (पूसा)। पूसा प्रखंड के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया विष्णुपुर गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की स्कूल जाते समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। वैनी बाजार से शुरू हुआ मार्च स्टेशन होते हुए खुदीराम बोस स्मारक स्थल पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा में छात्रों और युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा “सुमन को न्याय दो”, “बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करो” और “अपराधियों को गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरवाईए प्रखंड सचिव डॉ. मुकेश कुमार ने की, जबकि संचालन आरवाईए नेता गणेश यादव ने किया।

आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आइसा-आरवाईए जिलेभर में लोकतांत्रिक जनआंदोलन चलाएगी।

सभा में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा स्कूल-कॉलेज जाने वाले मार्गों पर स्थायी पुलिस गश्ती की मांग की गई। इस अवसर पर जितेंद्र राय, मो. आले, मो. ओसेद, गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।

*नवादा मंडल कारा में गैंगरेप के आरोपित विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी – Doorbeen News*

नवादा मंडल कारा में गैंगरेप के आरोपित विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *