व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। अरवल के सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने एक दिवसीय ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं, हालांकि आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहीं।
बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) के आह्वान पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में चिकित्सकों ने कहा कि 17 जुलाई को अरवल सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। संघ के सचिव डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी सरकार और प्रशासन की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में राज्यभर में ओपीडी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं की गईं और गंभीर मरीजों का उपचार जारी रखा गया।
धरना की अध्यक्षता अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने की। इस दौरान डॉ. मनीष कुमार शाह, डॉ. सैयद मेराज हुसैन, डॉ. पवन कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. राजीव रंजन झा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।







*चकोटी मठ से चोरी हुईं 6 प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार – Doorbeen News*
चकोटी मठ से चोरी हुईं 6 प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार





