व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े स्कूल जा रही एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद कर जांच तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना वैनी थाना क्षेत्र के केजिया मंगल स्थान के पास हुई। मृतका की पहचान केजिया वार्ड संख्या-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनम स्कूल जा रही थी, तभी अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसे तीन गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर पहुंची वैनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए गए हैं। पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर संदिग्ध अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और अधिकारियों का दावा है कि इस चर्चित हत्याकांड का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।



*असम में बाढ़ का असर: रेलवे ट्रैक पर बहा पानी, कई ट्रेनें रद्द और लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला रूट – Doorbeen News*
असम में बाढ़ का असर: रेलवे ट्रैक पर बहा पानी, कई ट्रेनें रद्द और लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला रूट





