व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी निश्चय 3 उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसी क्रम में शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय प्लस टू उच्च विद्यालय में भी उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के ऑनलाइन संबोधन का सीधा प्रसारण विद्यालय परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।
जिसे जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने की। उन्होंने मुख्य अतिथियों एवं सभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया तथा विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।


समारोह में बीईओ रामजन्म सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बब्ली, मुखिया सुनैना देवी, पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह, रविंद्र सिंन्हा, योगाचार्य डॉक्टर रमाकांत सिंह, पूर्व प्राचार्य कुंडेश्वर प्रसाद सिंह तथा संतोष कुमार शांति भूषण, शंभू झा सहित उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं आगंतुकों का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के विभिन्न आदर्श विद्यालयों के उद्घाटन से जुड़े संदेशों को भी सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और शिक्षा क्षेत्र में सरकार की नई पहल का स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के मॉडल सेक्शन के चयनित 40 छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडल विद्यालय के शिक्षक राजनारायण, विगेश कुमार, बृजमोहन सहनी, प्रशांत कुमार, राधा कांत सिंह, बुधियार मुखिया, मो0 नूर आलम, शिवशंकर शर्मा, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार सहनी, संतोष कुमार, गौतम मिश्रा, चंदन कुमार, धनपत कुमार, रूबी कुमारी, नेहा रानी, उषा कुमारी, पूजा भारती, रूबी कुमारी, राम उदय सिंह, रामचंद्र सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह तथा राजन कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि निश्चय 3 उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य’ के तहत विकसित किए जा रहे सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय आधुनिक शिक्षण संसाधनों, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का वातावरण बना रहा तथा मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस ऑनलाइन उद्घाटन को शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा गया। प्रखंड आईटी सहायक गुंजन कुमारी को जिला से प्रतिनिधित्व किया गया था।


*खुशबू ने बनाई राम सीता स्वयंवर की जीवंत कलाकृति, राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी की बनी शान, सदियों पुरानी तुसारी पूजा का किया मनमोहक चित्रण – Doorbeen News*





