व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के जिरौल गांव निवासी मिथिला पेंटिंग आर्टिस्ट खुशबू कुमारी उर्फ खुशबू चौधरी द्वारा भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह स्वयंवर और कुंवारी कन्याओं के आस्था का प्रतीक तुसारी पूजा पर मधुबनी चित्रकला में बनाई मनोहारी चित्रण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्थानीय छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन सभागार में आयोजित हेरिटेज नेशनल लेवल आर्ट एग्जीबिशन में 90 कलाकारों ने 180 चित्रों को प्रदर्शित किया है।

जिसमें मिथिला पेंटिंग आर्टिस्ट खुशबू कुमारी द्वारा बनाई गई सिया राम स्वयंवर और तुसारी पूजा मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर रही है। खुशबू ने मिथिला पेंटिंग के जरिये सिर्फ राम सीता स्वयंवर को ही नहीं दिखाया है बल्कि भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत, भक्ति भाव और प्राचीन गाथाओं से अवगत कराया है। आस्था और परंपरा का प्रतीक तुसारी पूजा का दृश्य उकेरकर यह बताने की कोशिश की है कि आदर्श पति पाने के लिए कुंवारी कन्याओं का यह व्रत करना कितना जरूरी है।


सिया राम स्वयंवर और तुसारी पूजा का यह चित्रण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी। खुशबू ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, कार, स्कूल, विश्वविद्यालय भवनों को भी मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित करने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी है। खुशबू को कला संस्कृति मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने मोमेंटों व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
फोटो: छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन सभागार में सीता राम स्वयंवर पर बनी खुशबू की मिथिला पेंटिंग देखते लोग।


*समस्तीपुर: 112 डायल में तैनात एएसआई ने थाने में फंदे से लटककर की आत्महत्या, ट्रांसफर के अगले दिन करना था योगदान – Doorbeen News*





