व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर प्रखंड के काँचा गांव स्थित क्रांति मैदान में आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए ईशांत हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते सक्रियता दिखाती तो मासूम ईशांत की जान बचाई जा सकती थी।
सभा को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में पुलिस व्यवस्था अपराधियों के प्रति नरम और निर्दोष लोगों के प्रति सख्त नजर आती है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ईमानदारी और सतर्कता से काम करे तो अपराधियों के हौसले अपने आप पस्त हो जाएंगे, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में अपराधियों को संरक्षण मिलने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नीट की छात्रा, भरत तिवारी, बंटी यादव और मासूम ईशांत जैसे कई मामलों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि ईशांत को न्याय दिलाने के लिए यह लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी।
सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि न्याय की इस लड़ाई में सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि यदि आज समाज अन्याय के खिलाफ आवाज़ नहीं उठाएगा तो भविष्य में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने लोगों से सत्य और न्याय के पक्ष में खड़े होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया।



*समस्तीपुर में अभाविप के ‘भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर’ का भव्य समापन – Doorbeen News*
समस्तीपुर में अभाविप के ‘भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर’ का भव्य समापन





