अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला सम्मेलन 26 अगस्त को विभूतिपुर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला कमिटी की बैठक मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार की अध्यक्षता एवं प्रो उमेश कुमार के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। बैठक में 30 जुलाई 2026 तक सभी पन्चायतो में आम किसानों को व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है वहीं 15 अगस्त तक पन्चायत और प्रखंड सम्मेलन करने एवं 26 अगस्त को विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।

वहीं किसान महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेती किसानी को अगर लाभकारी बनाना चाहती है तो सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण करना ही होगा।

सिंचाई और रासायनिक उर्वरक की किल्लत दूर करना होगा। जिला सचिव ललन कुमार ने कहा जिले के अन्दर विभिन्न प्रखंडों में सड़क निर्माण के नाम पर किसानों का उपजाऊ जमीन अधिग्रहण बिना चार गुणा मुआवजे दिये अधिग्रहण किया जा रहा है।

इन मुद्दों को लेकर किसान महासभा आन्दोलन चलाने को बाध्य होगी। बैठक में नन्द किशोर यादव, सुनील कुमार राय, शंकर प्रसाद यादव, अनिल चौधरी, विरेन्द्र यादव,सोने लाल पासवान, उमेश कुमार राय, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

*दलित-गरीबों को सिर्फ चुनाव में याद करते हैं नेता : सुरेंद्र प्रसाद सिंह – Doorbeen Nwes*

दलित-गरीबों को सिर्फ चुनाव में याद करते हैं नेता : सुरेंद्र प्रसाद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *