व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (P.O. Quarters) का उद्घाटन पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह, न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह तथा समस्तीपुर के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा ने वर्चुअल माध्यम से किया।
उद्घाटन के दौरान माननीय न्यायाधीशों ने न्यायिक अवसंरचना के विकास को न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि न्यायिक पदाधिकारियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए आवासीय परिसर से न्यायिक अधिकारियों को बेहतर कार्य एवं आवासीय वातावरण मिलेगा, जिससे न्यायिक कार्यों के निष्पादन में और अधिक दक्षता आएगी।
समस्तीपुर न्यायाधीशता परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) रमाकांत, अन्य न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने वर्चुअल उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण देखा।
न्यायिक अधिकारियों का कहना है कि 12 नए आवासों के निर्माण से समस्तीपुर न्यायाधीशता की आधारभूत संरचना और मजबूत होगी। साथ ही न्यायिक अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलने से न्यायिक कार्यों के सुचारु और प्रभावी संचालन को नई गति मिलेगी।






*समस्तीपुर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा: 22 फीट ऊंचे रथ पर विराजे प्रभु, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ शहर – Doorbeen News*





