ईशांत हत्याकांड: बंगराहा पहुंच शोकाकुल परिवार से मिले पप्पू यादव, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk:समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विद्यापतिनगर थाना के बंगराहा गांव में 10वीं कक्षा के छात्र ईशांत कुमार उर्फ छोटू की हत्या के मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि 14 वर्षीय मासूम छात्र की निर्मम हत्या कर उसके शव को 29 दिनों तक खेत में दफनाकर रखना बेहद हृदयविदारक, अमानवीय और निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध से पूरा समाज स्तब्ध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच कराने तथा घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए, ताकि कानून के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कानून का सख्ती से पालन और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।

*बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी – Doorbeen News*

बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *