व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर मंडल के सहरसा स्टेशन पर स्थित विशेष समपार फाटक संख्या-31 (एलसी संख्या-31 स्पेशल) को बंद करने हेतु दिनांक 15 जुलाई, 2026 (बुधवार) को 06 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके फलस्वरूप निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
*निरस्त रहने वाली ट्रेनें*
55521 त्रिवेणीगंज–सहरसा पैसेंजर।
55523 सहरसा–समस्तीपुर पैसेंजर।
55566 समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर।
75287 सहरसा–समस्तीपुर पैसेंजर।
55570 सहरसा–पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर।

*विनियमित (रेगुलेट) की जाने वाली ट्रेनें*
11401 पुणे–सुपौल एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन–मानसी जंक्शन के मध्य 120 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
13169 सियालदह–सहरसा एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट– बैजनाथपुर के मध्य 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
63350 समस्तीपुर–सहरसा मेमू भगवानपुर देसुआ–मानसी जंक्शन के मध्य 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
13228 राजेंद्र नगर टर्मिनल–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस मानसी जंक्शन– सोनबरसा कचहरी के मध्य 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

*पुनर्निर्धारित (Rescheduled) ट्रेनें*
63359 सहरसा–दौरम मधेपुरा मेमू सहरसा से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
14617 पूर्णिया कोर्ट– अमृतसर एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से 300 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
*मार्ग परिवर्तित (Diversion) ट्रेनें*
05580 आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन बैजनाथ अंधौली– सहरसा– बनमनखी–पूर्णिया कोर्ट मार्ग के स्थान पर *न्यू झाझा जं.– सरायगढ़ –नरपतगंज– फारबिसगंज–अररिया जंक्शन– पूर्णिया– पूर्णिया कोर्ट* के रास्ते चलेगी।

15284 जयनगर–मनिहारी एक्सप्रेस सीतामढ़ी– दरभंगा– समस्तीपुर- हसनपुर रोड– खगड़िया–मानसी जंक्शन– सहरसा–बनमनखी–पूर्णिया मार्ग के स्थान पर *सीतामढ़ी– सरायगढ़– फारबिसगंज– अररिया जंक्शन– पूर्णिया– पूर्णिया कोर्ट* के रास्ते चलेगी ।
30471 सुपौल–नई दिल्ली विशेष ट्रेन सुपौल–सहरसा– मानसी जंक्शन– खगड़िया– बरौनी जंक्शन–बछवाड़ा मार्ग के स्थान पर
*बैजनाथ अंधौली–न्यू झाझा जं.–निर्मली–सीतामढ़ी– दरभंगा–समस्तीपुर– बछवाड़ा* के रास्ते चलेगी ।

*आंशिक परिचालन (Short Termination)*
75261 पूर्णिया–सहरसा पैसेंजर का समापन दौरम मधेपुरा स्टेशन पर किया जाएगा। इसके रेक लिंक के कारण 75211 समस्तीपुर–सोनपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी।
63379 लहेरियासराय– सहरसा मेमू का समापन पंचगछिया स्टेशन पर किया जाएगा।
*अल्प दूरी से /आंशिक प्रारंभ (Short Origination)*
63382 सहरसा– लहेरियासराय मेमू पंचगछिया स्टेशन से प्रारंभ होगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेल प्रशासन को यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।


*सोनपुर मंडल का मेगा टिकट जांच अभियान जारी, 3660 लोग हुए गिरफ्तार – Doorbeen News*
सोनपुर मंडल का मेगा टिकट जांच अभियान जारी, 3660 लोग हुए गिरफ्तार





