पर्चा दाखिल करने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में, गिरफ्तारी की वजह स्पष्ट नहीं; तेज प्रताप यादव ने लगाए साजिश के आरोप

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी ने नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान वीणा मानवी भावुक हो गईं और रोने लगीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया।

तेज प्रताप यादव ने लगाए साजिश के आरोप

जनशक्ति जनता दल के संरक्षक तेज प्रताप यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी की प्रत्याशी के खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीणा मानवी को चुनावी प्रक्रिया प्रभावित करने के उद्देश्य से गिरफ्तार किया गया।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वीणा मानवी एक अच्छी उम्मीदवार हैं और उनकी लोकप्रियता से घबराकर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द बिहार आकर इस मुद्दे पर आंदोलन करेंगे।

वीणा मानवी बोलीं- गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई गई

गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनका दावा है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी का कारण भी नहीं बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उनके नामांकन को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों और वैश्य समाज से समर्थन की अपील की।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई किस मामले में की गई है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और सभी की नजर अब पुलिस के आधिकारिक स्पष्टीकरण पर टिकी है।

 

*15 अगस्त तक भूमिहीनों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के सर्वे पर रहेगा फोकस, महा अभियान के लंबित आवेदनों का होगा प्राथमिकता से निष्पादन : CO – Doorbeen News*

15 अगस्त तक भूमिहीनों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के सर्वे पर रहेगा फोकस, महा अभियान के लंबित आवेदनों का होगा प्राथमिकता से निष्पादन : CO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *