व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) देवेंद्र कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में गरिमामय विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उन्हें स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि देवेंद्र कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।



विदाई समारोह में अपने संबोधन में देवेंद्र कुमार ने अनुमंडल प्रशासन, सहकर्मी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कल्याणपुर में मिले सहयोग, स्नेह और अनुभव को वे हमेशा याद रखेंगे तथा नए पदस्थापन स्थल पर भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और आत्मीय रहा।



*बांकीपुर उपचुनाव के लिए PK ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले- यह मेरा नामांकन नहीं बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है – Doorbeen News*





