व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर जिला दक्षिणी की सांगठनिक नियमित मासिक भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की बैठक भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर में भाजपा समस्तीपुर जिला दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा के अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री ललन सिंह के संचालन संपन्न हुआ।


बैठक में प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात प्रसारण कार्यक्रम को शत प्रतिशत सभी बुथों पर सुनने ,दीनदयाल डिजिटल लर्निग प्रशिक्षण को सभी बूथों पर करने का निर्णय लिया गया है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तर से मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों को पंचायतों में रात्रि प्रवास करने का आह्वान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा गया है।


बैठक को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ,सवर्ण आयोग के सदस्य जयकृष्ण झा , कैप्टन कमलेश सहनी , जिला प्रभारी संजीव साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो अमरेंद्र प्रसाद सिंह, रामयाद सांडिल्य , जिला महामंत्री मनोज सिंह,पवित्र पासवान, , जिला उपाध्यक्ष कपिल देव चौधरी , श्रीमती वीणा साह आदि नेताओं ने संबोधित किया ।बैठक का धन्यवाद ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश साह के द्वारा किया गया।


*पश्चिम चंपारण ने मेजबान समस्तीपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया – Doorbeen News*
पश्चिम चंपारण ने मेजबान समस्तीपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया





