व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: रोसड़ा (समस्तीपुर)। हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की रोसड़ा जिला इकाई के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर, फूलवरिया से भव्य पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में रोसड़ा सहित आसपास के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन के साथ भाग लिया।
पथ संचलन से पूर्व आयोजित बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा के प्रधानाध्यापक रामचंद्र मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक मनोज चौधरी ने की, जबकि पथ संचलन का संचालन रोसड़ा नगर के मुख्य शिक्षक रामप्रसाद मांझी के नेतृत्व में किया गया।
पथ संचलन में रोसड़ा ग्रामीण, हसनपुर, बिथान, सिंघिया, खोदावंदपुर, छौराही, विभूतिपुर और शिवाजीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मौसम राय ने ध्वज वाहक की भूमिका निभाई, जबकि संघ घोष का नेतृत्व पप्पू सहनी ने किया। मणिकांत मिश्र ने संघ प्रार्थना का वाचन किया।


इस अवसर पर राजू, प्रवीण जस, सिंटू, शिवम, वेद प्रकाश, गोपी, वेद प्रकाश यादव, विकास कुंवर, जयंत, अनिल, गणेश, सतीश, राजकुमार, विजल, जय प्रकाश लाल, शिवव्रत, ओमनाथ पूर्वे, नितेश कुमार सर्राफ, रंजीत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन, एकरूपता और उत्साह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।







