बेतिया और कैमूर का दमदार प्रदर्शन, बेगूसराय व जमुई को 9-0 से दी शिकस्त; समस्तीपुर और दरभंगा को मिला वॉकओवर का लाभ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रेल परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पू.म.रे., समस्तीपुर के खेल मैदान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) के दूसरे दिन शनिवार को कई एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दिन के मुकाबलों का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

पहले मुकाबले में पश्चिम चंपारण (बेतिया) की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए बेगूसराय पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और 9-0 की शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर का टिकट कटाया। टीम की ओर से बिंदिया कुमारी ने चार गोल कर जीत की पटकथा लिखी, जबकि रितिका ने दो तथा प्रीति, अन्नू और गीता ने एक-एक गोल कर जीत को यादगार बना दिया। दूसरे मुकाबले में कैमूर ने जमुई को 9-0 के बड़े अंतर से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

सुनैना कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच गोल दागे, जबकि नेहा, उजाला, छोटी और अंतिमा ने एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

दूसरे दिन के अन्य मुकाबलों में पूर्णिया की टीम के अनुपस्थित रहने के कारण दरभंगा तथा भागलपुर के मैदान पर नहीं पहुंचने से मेजबान समस्तीपुर को वॉकओवर के आधार पर अगले चरण में प्रवेश मिल गया। दिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के रूप में बेतिया की बिंदिया कुमारी और कैमूर की सुनैना कुमारी को ‘बेस्ट ऑफ ट्वेंटी-टू’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुकाबलों का संचालन निर्णायक रजनीश कुमार (पूर्णिया), रोहित कुमार (सीतामढ़ी), समीर संजय (पश्चिम चंपारण) एवं मोना वर्मा (मुंगेर) ने किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में खेल विभाग की पूरी टीम जुटी रही। सहायक वरुण कुमार सिंह, विनय कुमार विनय, पूजा कुमारी, सुभीत कुमार बिट्टू, रजनीश कुमार पांडे, राहुल कुमार, विग्नेश कुमार, कुमारी वंदना, वैजयंती प्रिया, निकिता भारती, निखिल कुमार, मदन भगत, राजीव तिवारी, संजीव कुमार, अमित कुमार सहित जिले के सहायक एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*समस्तीपुर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, कई दिन बाद बदबू आने पर खुला राज – Doorbeen News*

समस्तीपुर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, कई दिन बाद बदबू आने पर खुला राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *