मध्य विद्यालय बेलापुर सूची में प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू, ‘पढ़ान पर्व’ का भी हुआ समापन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen news Desk: समस्तीपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलापुर सूची में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), बिहार, पटना के निर्देशानुसार 7 से 13 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मौखिक, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों का मूल्यांकन लिखित रूप में किया जा रहा है। विभाग द्वारा विषयवार प्रश्न पत्र शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए, जिन्हें शिक्षकों ने श्यामपट्ट पर लिखकर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया।

उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पेंसिल, रबर, कटर, कॉपी, कलम, ज्यामिति बॉक्स एवं कार्डबोर्ड जैसी आवश्यक सामग्री लाने को कहा गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि जिस दिन जिस कक्षा की परीक्षा निर्धारित है, उसी दिन संबंधित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि अन्य कक्षाओं में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित होती रहेंगी।

इसी अवसर पर मिशन निपुण बिहार के तहत 1 से 7 जुलाई तक चले ‘पढ़ान पर्व’ का भी समापन किया गया। इस वर्ष पर्व का थीम “हर दिन कहानी, हर बच्चे की जुबानी” रहा। समापन अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने “साक्षर और सुंदर हो अपना देश, पढ़ान पर्व का यही संदेश” का नारा लगाकर सभी को पढ़ने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*पत्रकार को अपमानित करने एवं ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सक की बर्खास्तगी की मांग – Doorbeen News*

पत्रकार को अपमानित करने एवं ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सक की बर्खास्तगी की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *