एक पेड़ मां के नाम 3.0 कार्यक्रम को घर-घर तक ले जाने की अपील

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बाढ़, बाढ़ के समय सावधानी और बाढ़ के बाद की समस्याओं और निदान के बारे में बताया ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमल कुमार साह ने किया।

उन्होंने बाढ़ से बचाव हेतु मॉक ड्रिल कराया।इसके साथ ही मिशन निपुण बिहार के तहत शिक्षिका इन्दिरा कुमारी के नेतृत्व में पठन पर्व को आगे बढ़ाया गया। वहीं दूसरे सत्र में बाल संसद की बैठक संयोजक शिक्षिका खुशबू राय की अध्यक्षता में डिजिटल लाइब्रेरी में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने सभी मंत्रियों के विगत सप्ताह के कार्य की समीक्षा की।

वही इको क्लब के संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा ने एक पेड़ मां के नाम 3.0 कार्यक्रम को घर-घर तक ले जाने की अपील की। इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत खुशबू राय के संयोजन में कर पौधारोपण किया। बैठक में मंत्रियों ने अपने-अपने घर से बनाकर लाए गए मॉडल का प्रदर्शन किया, जिसकी सबों ने सराहना की।

मौके पर प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी, मंत्री आयुष राज, श्रेया कुमारी, अंश राज,जोली कुमारी, प्रियांशु कुमारी, स्नेहा कुमारी, रोहित कुमार, काजल कुमारी, ऋतिक कुमार,आदि थे।

*समस्तीपुर से विधानसभा मार्च में हजारों छात्रों की भागीदारी का आह्वान – Doorbeen News*

समस्तीपुर से विधानसभा मार्च में हजारों छात्रों की भागीदारी का आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *