व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के आगामी 15 जुलाई 2026 को पटना में आयोजित विधानसभा मार्च को सफल बनाने के उद्देश्य से समस्तीपुर जिला कार्यालय, बंगाली टोला से प्रचार अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान संगठन की ओर से मांग-पत्र एवं पर्चा जारी कर जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों और अभिभावकों से बड़ी संख्या में पटना पहुँचने की अपील की गई।
एआईएसएफ ने कहा कि यह विधानसभा मार्च शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। संगठन की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नई शिक्षा नीति (NEP-2020) एवं विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (VBSA) विधेयक की वापसी, नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक, TRE-4 की अधिसूचना जारी करना, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति, बिहार में निजी विश्वविद्यालयों के विस्तार पर रोक तथा पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देना शामिल है।


एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण, बाजारीकरण और भगवाकरण के कारण गरीब एवं वंचित वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा लगातार कठिन होती जा रही है। इसलिए शिक्षा बचाने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए 15 जुलाई का विधानसभा मार्च निर्णायक होगा।
जिला अध्यक्ष दीपक कुमार धीरज ने कहा कि समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंडों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से हजारों छात्र-छात्राएं विधानसभा मार्च में भाग लेंगे। इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।


छात्र नेता अर्जुन कुमार ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के सवाल पर युवाओं को एकजुट होकर सरकार से जवाब मांगना होगा। उन्होंने समस्तीपुर जिले के सभी छात्र-युवाओं से अपील की कि वे 15 जुलाई को पटना पहुँचकर विधानसभा मार्च को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।
इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला अध्यक्ष दीपक कुमार धीरज, संगठन के लनामिवि संयोजक अविनाश कुमार एवं छात्र नेता अर्जुन कुमार उपस्थित थे।


*समस्तीपुर रेलवे ओवरब्रिज अब सोमवार से होगा पूरी तरह बंद, 15 अगस्त तक चलेगा मरम्मत कार्य – Doorbeen News*
समस्तीपुर रेलवे ओवरब्रिज अब सोमवार से होगा पूरी तरह बंद, 15 अगस्त तक चलेगा मरम्मत कार्य





