बाबा बर्फानी की सेवा में जुटे समस्तीपुर के शिवभक्त, अमरनाथ यात्रा में दूसरी बार बिहार का लंगर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था लगातार जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना हो रहा है। इस बीच बिहार की ओर से लगातार दूसरी बार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क लंगर का आयोजन किया जा रहा है।

श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, बिहार के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश झा ने बताया कि बाबा बर्फानी की यात्रा में इस वर्ष भी बिहार के श्रद्धालु तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार के लंगर में समस्तीपुर के कई शिवभक्त भी सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में वे पूरी निष्ठा से जुटे हैं।

राजेश झा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का भी प्रतीक है। बिहार के श्रद्धालुओं का सहयोग लगातार बढ़ रहा है, जिससे लंगर व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील भी की।

हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा का यह अभियान श्रद्धा और मानवता का अनूठा उदाहरण बन रहा है।

*आज संपन्न होगा समस्तीपुर पुस्तक मेले का समापन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रहेगा मुख्य आकर्षण – Doorbeen News*

आज संपन्न होगा समस्तीपुर पुस्तक मेले का समापन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रहेगा मुख्य आकर्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *