व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक तबादला आदेश के तहत शिवाजीनगर प्रखंड में एक साथ बीडीओ एवं सीओ का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रखंड को नए बीडीओ और नए सीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आदेश के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और आम लोगों के बीच नई पदस्थापना को लेकर चर्चा का माहौल है।
जारी आदेश के अनुसार शिवाजीनगर के वर्तमान बीडीओ आलोक कुमार सिंह का तबादला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड में बीडीओ के पद पर किया गया है। वहीं मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड में बीडीओ के रूप में कार्यरत वीरेंद्र कुमार सिंह को शिवाजीनगर का नया बीडीओ बनाया गया है।


उनसे विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता तथा प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी क्रम में शिवाजीनगर की सीओ वीणा भारती का स्थानांतरण शेखपुरा जिले के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बंदोबस्त कार्यालय शेखपुरा में किया गया है।
उनके स्थान पर सारण जिले के मढ़ौरा अंचल कार्यालय में सीओ के रूप में कार्यरत अंम्बपाली यादव को शिवाजीनगर का नया सीओ नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि नई पदस्थापना के बाद भूमि संबंधी मामलों, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण निष्पादन तथा राजस्व प्रशासन से जुड़े कार्यों में नई गति आएगी।


प्रशासनिक अधिकारियों के इस बदलाव को सरकार की नियमित स्थानांतरण प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंडवासियों ने नवपदस्थापित अधिकारियों का स्वागत करते हुए विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद व्यक्त की है।


*भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिला एवं मंडल के मोर्चा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रक्षिशण सम्पन्न – Doorbeen News*





