भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिला एवं मंडल के मोर्चा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रक्षिशण सम्पन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर जिला दक्षिणी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला मोर्चा पदाधिकारी एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का डिजिटल प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा का इतिहास बिकास,केंद्र सरकार की उपलब्धि,नमो ऐप एवं भाजपा के अन्य संगठनात्मक कार्य से संबंधित विषयों पर इन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण भाजपा दक्षिणी जिला अध्यक्ष शशिधर झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया,जिसमें किसान मोर्चा के अध्यक्ष सतीश झा के के नेतृत्व में किसान मोर्चा,अमरेश शाह के नेतृत्व में युवा मोर्चा,पवित्र पासवान जी के नेतृत्व में SC मोर्चा , सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में OBC मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण में किसान मोर्चा के प्रभारी डॉक्टर हरिशंकर भारती,OBC मोर्चा के प्रभारी वीरचंद प्रसाद,युवा मोर्चा के प्रभारी प्रशांत जी का उत्साहवर्धन संबोधन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। डिजिटल प्रशिक्षण देने कब्जार्य अभिषेक गौतम एवं अजय जी के द्वारा दिया गया।

*मिथिला सुर महासंग्राम में प्रतिभा कुमारी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कांग्रेस ने किया सम्मानित – Doorbeen News*

मिथिला सुर महासंग्राम में प्रतिभा कुमारी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कांग्रेस ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *