व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर के मोहनपुर रोड स्थित माता चंद्रकला हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में समस्तीपुर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. डी.के. शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ एवं डेंटल सर्जन डॉ. कल्पना ठाकुर, डॉ. एन.के. शर्मा, डॉ. सी.के. वर्मा सहित अस्पताल के एक दर्जन से अधिक चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सेवा भावना के महत्व पर चर्चा की।


इस अवसर पर डॉ. डी.के. शर्मा ने कहा कि डॉक्टर होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। मरीजों का विश्वास ही किसी चिकित्सक की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों का भरोसा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज, सही परामर्श और संवेदनशील चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना उनका निरंतर प्रयास है।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक समाज के ऐसे योद्धा हैं, जो हर परिस्थिति में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए समर्पित रहते हैं।


समारोह के अंत में अस्पताल परिवार ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया और सभी चिकित्सकों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ समाज की कामना की।


*मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला, बच्चों ने लिया अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प – Doorbeen News*





