‘सात निश्चय-3’ के तहत नए सरकारी कॉलेजों की तैयारी तेज, डीएम ने किया खानपुर व कल्याणपुर का निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत जिले में स्थापित किए जा रहे नए राजकीय महाविद्यालयों के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने खानपुर और कल्याणपुर प्रखंड स्थित प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने महाविद्यालय भवन की स्थिति, कक्षाओं की उपलब्धता, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, शिक्षकों की पदस्थापना, आवश्यक उपकरणों की खरीद एवं आपूर्ति सहित पठन-पाठन शुरू करने से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी और संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर महाविद्यालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर, कल्याणपुर, सिंघिया, विभूतिपुर और विद्यापतिनगर प्रखंडों में कुल पांच नए राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इनके शुरू होने से इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*दोहरीकरण कार्य केे मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव – Doorbeen News*

दोहरीकरण कार्य केे मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *