24 अवतार धाम चकोठी मठ के उत्तराधिकारी चुने गए श्री हरिशंकर दास शास्त्री जी महाराज, भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित!

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, खानपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत कानूविशनपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध 24 अवतार धाम चकोठी मठ के उत्तराधिकारी के रूप में श्री हरिशंकर दास शास्त्री जी महाराज को चुने जाने पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें पुष्पमाला पहनाकर तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित महामंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी महाराज, रामावतार सिंह, जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, भाजपा नेता अजय कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बम भोला सिंह, डॉ. शिव प्रकाश पंडित सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्री हरिशंकर दास शास्त्री जी महाराज को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर समाजसेवी रामावतार महतो ने कहा कि श्री हरिशंकर दास शास्त्री जी महाराज के उत्तराधिकारी बनने से मठ की धार्मिक परंपराएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मठ समाजहित एवं धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने कहा कि महामंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी महाराज ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने योग्य शिष्य हरिशंकर दास शास्त्री जी महाराज का चयन कर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह निर्णय उसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाला है।

समाजसेवी डॉ. लाल बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि श्री हरिशंकर दास शास्त्री जी महाराज धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में मठ का विकास होगा तथा श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जुड़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह, रामावतार सिंह, भाजपा नेता अजय कुशवाहा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बम भोला सिंह, अरविंद पासवान, जय राम सहनी, श्याम सुंदर जायसवाल, डॉ. लाल बाबू, अशोक पासवान, भरत सिंह, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, डॉ. रामचंद्र महतो, राम दयाल सिंह, राकेश टंडन,वीरेंद्र फर्नांडिस, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने नव-निर्वाचित उत्तराधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए मठ की निरंतर प्रगति की कामना की।

*उत्तर बिहार में 5 जुलाई तक बारिश के आसार, किसानों को धान रोपनी शुरू करने की सलाह – Doorbeen News*

उत्तर बिहार में 5 जुलाई तक बारिश के आसार, किसानों को धान रोपनी शुरू करने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *