राज्य कर सहायक आयुक्त बनीं जयंती कुमारी का सम्मान, चौथे प्रयास में मिली सफलता बनी युवाओं के लिए प्रेरणा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा गांव में रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में राज्य कर सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner of State Tax) पद पर चयनित जयंती कुमारी के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समस्तीपुर विकास मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पाग, चादर, पुष्पमाला, बुके, पुस्तक, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता मंच के संयोजक एवं जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। संचालन समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय, स्वागत भाषण पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. डॉ. रजनीश कुशवाहा ने किया।

जयंती कुमारी मोरदीवा निवासी एवं रेल डाक सेवा में कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री तथा समाजसेवी ई. पंकज कुमार की ममेरी बहन हैं। उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है।

मुख्य वक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कठिन परिश्रम, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। वहीं समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय एवं रामविनोद पासवान ने कहा कि यह सफलता उनकी प्रतिभा की केवल शुरुआत है और आने वाले समय में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

वक्ताओं ने कहा कि जयंती की सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और ईमानदार मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने वाले ही अंततः सफलता प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी ई. पंकज कुमार, प्रो. डॉ. रजनीश कुशवाहा, डॉ. रामपुकार सिंह, राम विनोद राय, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन (मुखिया जी), मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, जयलाल राय, राम लौलिन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जयंती कुमारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*पूसा में राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन: कृषि में महिलाओं की भूमिका पर मंथन, सहभागी प्रसार मॉडल और तकनीक पर जोर – Doorbeen News*

पूसा में राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन: कृषि में महिलाओं की भूमिका पर मंथन, सहभागी प्रसार मॉडल और तकनीक पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *