ताजपुर के फतेहपुर पंचायत में खेग्रामस का सदस्यता अभियान शुरू

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Doorbeen News Desk: ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं एवं जनमुद्दों पर निर्णायक संघर्ष चलाने का संकल्प लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीबों, खेतिहर मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए खेग्रामस को मजबूत करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, आवास, मनरेगा, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर व्यापक जनसंघर्ष चलाया जाएगा।

माले नेता मनोज कुमार, रंजीत कुमार एवं चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही ग्रामीण गरीबों की आवाज बुलंद होगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकेगी।

बैठक में सुलेखा कुमारी, धनवंती देवी, जागेश्वरी देवी, विमला देवी, उषा देवी, अनील कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया तथा आगामी आंदोलनों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

*जनगणना-2027: उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को किया गया सम्मानित – Doorbeen News*

जनगणना-2027: उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को किया गया सम्मानित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *