समस्तीपुर के 24 अवतार धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विष्णु महायज्ञ में हुए शामिल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध 24 अवतार धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह विष्णु महायज्ञ एवं संत महाकुंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री महाविष्णु के 24 अवतारों एवं अन्य विग्रहों की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मठ परिसर में निर्मित ‘24 अवतार धाम’ के शिलापट्ट का अनावरण कर उसका विधिवत लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चकोटी मठ का यह धाम आने वाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, अध्यात्म और धार्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक समरसता, संस्कार तथा राष्ट्र निर्माण को मजबूती प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम सेवक दास शास्त्री जी महाराज ने उन्हें फूलों की विशाल माला एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया। वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मठ के सेवादारों और श्रद्धालुओं ने मखाना माला, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व मंत्री एवं विधायक महेश्वर हजारी, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक अश्वमेघ देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समेत प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा और हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच आयोजित इस महायज्ञ ने पूरे खानपुर क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिनभर उमड़ी रही।

*भरत तिवारी एनकाउंटर पर संत समाज की प्रतिक्रिया, धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल – Doorbeen News*

भरत तिवारी एनकाउंटर पर संत समाज की प्रतिक्रिया, धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *