व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से बी लिस सत्र : 2025-26 के छात्र-छात्राओं ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के केन्द्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।
केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रभारी प्रो दमन कुमार झा ने सभी छात्रों के साथ आये बिहार विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ कौशल किशोर चौधरी का स्वागत किया। प्रो झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह का शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के हित में है। उन्होंने पुस्तकालय के उद्देश्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने सभी को शुभकामनायें दी और मनोयोग से पढ़ने और अनुशासन में रहने हेतु प्रेरित किया।


इस अवसर पर डॉ कौशल किशोर चौधरी ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्र- छात्राओं को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान होता है। पुस्तकालयों के भ्रमण से पुस्तकालय के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। इससे छात्र-छात्राओं को काफ़ी लाभ मिलता है। उन्होंने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुआ कहा कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में वह सभी सुविधाएं हैं जो बिहार के अन्य पुस्तकालयों में नहीं हैं। जैसे : ब्रेल लाइब्रेरी, ई लाइब्रेरी, पढ़ने की उत्तम व्यवस्था, शांत माहौल एवं कर्मचारियों के बीच आपसी सहभागिता प्रभावित करने वाली है।


उसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय-कर्मचारी अरुण कुमार राम के साथ पुस्तकालय का भ्रमण किया। लगभग 3 घंटे तक विभिन्न विभागों के भ्रमण के पश्चात् सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ पुस्तकालय की व्यवस्था उच्च कोटि की है। पूरा पुस्तकालय परिसर स्वच्छ और शांत है। यहाँ आने पर एक अलग माहौल का अनुभव होता है। कुछ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय पुस्तकालय की भूरी- भूरी प्रशंसा की।

छात्र रविकान्त कुंवर ने यहाँ के ब्रेल लाइब्रेरी को सराहा। रंजन कुमार ने पुस्तकालय प्रबंधन की सराहना की, वहीं खुशबू कुमारी ने पढ़ने की वातानुकूलित व्यवस्था को सराहा। रीता कुमारी, समीक्षा कुमारी ने पुस्तकालय के रखरखाव एवं नये पुस्तकों की सराहना की। अनिकेत कुमार ने ओपेक मशीन, ब्रेल लाइब्रेरी, साफ-सफाई एवं ई लाइब्रेरी की सराहना की। वहीं रविशंकर कुमार अम्बेडकर प्रकोष्ठ को सराहा। इस अवसर पर रीता कुमारी, रूपकान्त झा, सुनील, अविनाश के साथ अन्य कर्मियों का सहयोग अति प्रशांसनीय रहा।


*रेवड़ा की बहू सुचिता कुमारी बनीं राजस्व पदाधिकारी, 70वीं BPSC में सफलता से बढ़ाया गांव का गौरव – Doorbeen News*
रेवड़ा की बहू सुचिता कुमारी बनीं राजस्व पदाधिकारी, 70वीं BPSC में सफलता से बढ़ाया गांव का गौरव





