बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों को मिले नए एसपी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: पटना। बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर 27 आईपीएस एवं 2 बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों सहित कुल 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत राज्य के 13 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) तैनात किए गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

इन जिलों को मिले नए एसपी

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार निम्नलिखित जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है—

  • पश्चिम चंपारण (बेतिया) – कुमार गौतम
  • औरंगाबाद – उपेंद्र नाथ वर्मा
  • बांका – अमितेश कुमार
  • पूर्णिया (एसएसपी) – शौर्य सुमन
  • शेखपुरा – हिमांशु
  • बगहा – राजेश कुमार
  • वैशाली – शुभांक मिश्रा
  • कैमूर – शिखर चौधरी
  • सहरसा – विक्रम सिहाग
  • खगड़िया – भानु प्रताप सिंह
  • कटिहार – परिचय कुमार
  • जहानाबाद – कोटा किरण कुमार
  • शिवहर – शैलेन्द्र सिंह

पटना में तीनों सिटी एसपी बदले

राजधानी पटना में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

  • पटना पूर्वी (सिटी एसपी) – शैलजा
  • पटना पश्चिमी (सिटी एसपी) – संकेत कुमार
  • पटना मध्य (सिटी एसपी) – ममता कल्याणी

भागलपुर और गया में नए सिटी एसपी

  • भागलपुर नगर एसपी – अतुलेश झा
  • गया नगर एसपी – अभिनव

ग्रामीण एसपी की नई तैनाती

  • गया ग्रामीण एसपी – दिव्यांजलि जायसवाल
  • दरभंगा ग्रामीण एसपी – साक्षी कुमारी

अन्य प्रमुख बदलाव

  • औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर का सहायक निदेशक बनाया गया।
  • पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में एसपी की जिम्मेदारी दी गई।
  • खगड़िया एसपी राकेश कुमार को बीसैप-5, पटना भेजा गया।
  • कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला को बीसैप-7, कटिहार का समादेष्टा बनाया गया।
  • जहानाबाद एसपी अपराजित को बीसैप-16, पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया।
  • रामानंद कौशल को सीआईडी एसपी बनाया गया।
  • चंद्र प्रकाश को बीसैप-10, पटना का समादेष्टा बनाया गया, साथ ही उन्हें साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों का भी तबादला

  • ममता कल्याणी को पटना मध्य का एसपी बनाया गया।
  • मनोज राम को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर का प्राचार्य नियुक्त किया गया।

राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

*डांसर ने साथ जाने से किया इनकार, मनचलों ने पेट में मारी गोली; शादी समारोह में सनसनीखेज हत्या – Doorbeen News*

डांसर ने साथ जाने से किया इनकार, मनचलों ने पेट में मारी गोली; शादी समारोह में सनसनीखेज हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *