व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। रेलवे स्टेशन पर अपराधी गतिविधियों की निगरानी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं सीआईबी समस्तीपुर की संयुक्त टीम ने एक महिला को चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान संयुक्त टीम ने एक महिला को घेरकर पकड़ा। तलाशी के क्रम में उसके पास से चोरी का एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।
गिरफ्तार महिला की पहचान आरती कुमारी, निवासी जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह, जेपी सिंह, पूजा टोप्पो एवं दीपक कुमार रजक शामिल रहे।



पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु Government Railway Police के हवाले कर दिया गया। पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरपीएफ सूत्रों के अनुसार आरती कुमारी पूर्व में भी समस्तीपुर एवं दरभंगा में चोरी के मामलों में जेल जा चुकी है। इसके बावजूद वह लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त रही है।
रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि स्टेशन परिसर में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है।



*खानपुर प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में पहुंचे DM, SP एवं CS, लाभुकों से सीधा संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली – Doorbeen News*





