व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: अखिल भारतीय किसान महासभा एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा उजियार पुर प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक दिलीप कुमार राय के संचालन एवं अर्जून दास की अध्यक्षता में योगी चौक स्थित कबीर मठ में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा नीति डबल इन्जन सरकार जहां राज्य और केंद्र की कृषि व्यवस्था और कृषि नीति को अमेरिकी कृषि व्यापार समझौता कर ध्वस्त कर दिया जिससे खेत खेती किसानी और कृषि पर निर्भर रहने वाले खेत मजदूरों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है।



देश की अर्थव्यवस्था में ध्वस्त हो जाने से बेरोज़गारी, महंगाई भीषण रूप धारण करता जा रहा है। वहीं विकास और सुशासन की सरकार में किसानों, मजदूरों और महिलाओं पर विदेशी कर्ज का भार बढ़ रहा है। बैठक में तय किया गया है कि प्रखंड के सभी पन्चायतो के किसानों को किसान महासभा और सभी मजदूरों को खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को विस्तार और मजबूत बनाना है।
इस दौरान पन्द्रह जून से तीस जून तक सदस्यता अभियान चलाकर दस हजार किसानों और दस हजार मजदूरों को सदस्य बनाये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। एक जूलाई से पन्द्रह जूलाई तक पन्चायत और प्रखंड सम्मेलन किया जायेगा।
बैठक में शंकर प्रसाद यादव,महेश कुमार सिंह, समीम मन्सुरी, जागेश्वर राय, हेमन्त सिंह,राम बलि सिंह,मो अब्दुल रहुफ,मो सकुर,निर्धन शर्मा,राम सगुण सिंह, अर्जुन पासवान,भरत दास, विजय राम, अशर्फी राय,भरत दास, विद्यानंद दास, अवधेश दास, मो यासिन, प्रवीण कुमार,मो इलियास, सहित अन्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।



*समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी – Doorbeen News*





