व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। THE UMEED Summer Internship 2026 के 13वें दिन Community Development & Teaching Domain के अंतर्गत एक भव्य Cyber Awareness Session का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समस्तीपुर साइबर पुलिस सेल के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने बतौर मेंटर भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 800 इंटर्न्स की सक्रिय सहभागिता रही।
सत्र के दौरान साइबर विशेषज्ञों एवं पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, साइबर बुलिंग, फेक लिंक, डिजिटल अरेस्ट और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।


विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी असावधानी आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।
THE UMEED के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहारिक एवं जीवनोपयोगी कौशलों से भी सशक्त बनाना है। इसी सोच के तहत Summer Internship 2026 में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान इंटर्न्स ने साइबर सुरक्षा से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संकल्प लिया।
यह साइबर जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


*समस्तीपुर जंक्शन से एक नाबालिग लड़की समेत तीन बच्चे बरामद, बाल कल्याण संस्था को सौंपा गया – Doorbeen News*
समस्तीपुर जंक्शन से एक नाबालिग लड़की समेत तीन बच्चे बरामद, बाल कल्याण संस्था को सौंपा गया





