उर्दू शिक्षकों के पद सृजन की मांग को लेकर विधान पार्षद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : रोसड़ा प्रखंड के रोहुआ निवासी एवं विधान पार्षद मो. कारी सोहैब ने बिहार के 208 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों के पद सृजित करने तथा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर बिहार के राज्यपाल से राजभवन, पटना में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि राज्य में स्थापित 208 नए डिग्री कॉलेजों में बिहार की द्वितीय राजभाषा उर्दू के शिक्षकों के लिए अब तक पदों का सृजन नहीं किया गया है। इसके कारण बड़ी संख्या में उर्दू विषय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विधान पार्षद ने मांग की कि सभी नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों के पद तत्काल सृजित किए जाएं तथा उन पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। इसके अलावा बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अधीन संचालित मदरसों में रिक्त शिक्षकीय पदों को भरने, उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति करने तथा नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू के साथ-साथ फ़ारसी और अरबी शिक्षकों के पद सृजित करने की भी मांग की गई।

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर असलम रहमानी तथा अरुण कुमार यादव भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में उर्दू शिक्षा के विस्तार और भाषा से जुड़े युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

*डीडीसी ने किया यूनियन आरसेटी का निरीक्षण – Doorbeen News*

डीडीसी ने किया यूनियन आरसेटी का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *