8 महीने बाद भी मुआवजा भुगतान नही होने से आक्रोशित मोटर व्यवसायी ने किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर । विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में कार्यरत वाहनों का 8 महीने बाद भी मुआवजा भुगतान नहीं होने पर जिला मोटर व्यवसायी संघ, समस्तीपुर के बैनर तले आज सैकड़ो वाहन व्यवसायी समाहरणालय पर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।

स्थानीय कर्पूरी बस पड़ाव में आज दोपहर से ही मोटर व्यवसायियों का जुटान होना शुरू हो गया था। बाद में सभी मोटर व्यवसायी संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला जो नारेबाजी के साथ पटेल गोलंबर होते हुए समाहरणालय गेट पर पहुंचा जहां सड़क पर ही संगठन के नेताओं ने सभा की एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में चुनाव कार्य हेतु जिला प्रशासन को जब भी गाड़ियों की जरूरत हुई संघ ने उतनी गाड़ियों की व्यवस्था कर सुगमता पूर्वक जिले में चुनाव कराया। अच्छे चुनाव कार्य संपादित होने पर माननीय जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को चुनाव आयोग की तरफ से मिलने वाले पुरस्कार में यहां के मोटर व्यवसायियों की भी मेहनत है लेकिन चुनाव कार्य के 8 महीना बीत जाने के बाद भी वाहन व्यवसायियों का 5 करोड़ रूपया लंबित रखना जिला प्रशासन के लिए बड़े ही शर्म की बात है।

संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया कि पिछले 25 मई को माननीय जिला पदाधिकारी महोदय से सैकड़ो मोटर व्यवसायी मिलकर अपने बकाया मुआवजा भुगतान की मांग की थी ।

संघ ने भी 10 दिनों के भीतर भुगतान नहीं होने पर जिस चरणबद्धआंदोलन की बात कही थी उसी कड़ी में आज प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया अगर इसके बाद भी जिला प्रशासन हम गाड़ी मालिकों का बकाया भुगतान नहीं करता है तो आंदोलन के अगले चरण में अपनी गाड़ियों से मोटर व्यवसायी पूरे शहर का चक्का जाम कर देंगे जिसकी सारी जवाबदेही चुनाव आयोग की होगी।

आज के इस आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष सुजीत राय, विशाल गौरव, बिंदु राय, संतोष कुमार सिंह, सचिव राजबाला राय, अमरजीत सिंह, उमेश राय, सुनील राय, रिंकू सिंह, रामकृष्ण , अशोक राय, संतोष साह , ललन राय, विनोद साह, कामेश्वर महतो , शंभू सिंह, विकास कुमार, विनय कुमार सिंह, संजय माथा कुंदन कुमार, शशि राय, मोहम्मद शकूर, वाल्मीकि राय सहित सैकड़ो मोटर व्यवसायियों ने भाग लिया।

*समस्तीपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 631 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार – Doorbeen News*

समस्तीपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 631 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *