व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड परिसर में बुधवार को शारदीय खरीफ महाअभियान सह किसान कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. तरुण कुमार, उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कर्मशाला को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने किसानों से मिट्टी जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच से किसानों को यह जानकारी मिलती है कि खेत में किस प्रकार की खाद एवं उर्वरक की कितनी मात्रा आवश्यक है। इससे मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन क्षमता का सही आकलन हो पाता है तथा खेती की लागत कम होने के साथ उपज में भी वृद्धि होती है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को जैविक एवं वैज्ञानिक खेती को प्राथमिकता देनी चाहिए। जैविक खेती अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन के साथ अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
कृषि वैज्ञानिक धीरू कुमार तिवारी ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।


कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी, डीपीडी सुमित कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (आत्मा) राहुल कुमार, कृषि वैज्ञानिक धीरू कुमार तिवारी, प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कर्मशाला के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, मिट्टी परीक्षण, जैविक कृषि तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक खेती को अपनाने का आह्वान किया।


*निलंबन वापस लेने के नाम पर रिश्वतखोरी: समस्तीपुर में मुखिया 1.20 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार – Doorbeen News*
निलंबन वापस लेने के नाम पर रिश्वतखोरी: समस्तीपुर में मुखिया 1.20 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार





