मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने किया पूजन, एमएलसी बोले— “12 साल बेमिसाल”

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समस्तीपुर द्वारा बहादुरपुर स्थित शिव-दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भारत को और अधिक वैभवशाली बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुजय पासवान ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता राकेश कुमार राज ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार रहे।

इस अवसर पर डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण, आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई जैसी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य हुआ है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न सामरिक अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी शक्ति और प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।

भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक संकटों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत की मजबूत पहचान दुनिया के सामने स्थापित की है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, कैप्टन कमलेश सहनी, नीरज चौधरी, सुशील पासवान, प्रवीण कुमार, राजीव रंजन, सुरेन्द्र साह, राहुल चौधरी, दीपक राय, मीना गुप्ता, आलोक वर्मा, रूपा तनेजा, पुनीत सिंह, पंकज यादव, अवधेश कुमार, जय किशोर साह, वैजू कुमार, राजू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रौशन चौधरी, मनोज गोपी, मंजय कुमार, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

*समस्तीपुर में इंटर्नशिप का नया मॉडल, छात्रों ने सीखा स्वास्थ्य संस्थानों का प्रबंधन – Doorbeen News*

समस्तीपुर में इंटर्नशिप का नया मॉडल, छात्रों ने सीखा स्वास्थ्य संस्थानों का प्रबंधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *