व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News Desk: समस्तीपुर। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
धरना की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पेट्रोल-डीजल पर वैट और सरचार्ज में कमी, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, बढ़ते अपराध पर नियंत्रण तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग उठाई।


धरना को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन और राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।
नेताओं ने कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना की।
केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उनकी सुरक्षा में कटौती की जा रही है।


धरना के दौरान नेताओं ने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार के पास विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं तथा बिहार का विकास प्रभावित हो रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, प्रो. राजेंद्र भगत, उमेश प्रसाद यादव, राजीउल इस्लाम रिज्जू, पप्पू यादव, नंदन कुमार, प्रमोद पंडित, रामकुमार राय, जगदीश राय, मन्नू पासवान, मनोज कुमार राय, राकेश यादव, रितेश कुमार पिंकू, मो. चीना, जयलाल राय, रौशन यादव, रामसागर राय, योगेंद्र पंडित, राकेश सिंह, आलोक कुमार, जयशंकर राय, विजय यादव, प्रो. कमलेश राय, शंकर साह, सैयद फैसल आलम मन्नू, अधिवक्ता छोटू मंडल, अखिलेश कुमार दास सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना के माध्यम से राजद नेताओं ने सरकार से जनसमस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


*श्मशान घाट में चल रही अवैध शराब पर पुलिस का छापा, 90 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार – Doorbeen News*
श्मशान घाट में चल रही अवैध शराब पर पुलिस का छापा, 90 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार





