व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samasripur News Desk: शिवाजीनगर ब्लॉक में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत के विद्यालयों के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय, बल्लीपुर के छात्र अनुज कुमार तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बल्लीपुर कन्या के छात्र अनमोल कुमार चौधरी का चयन राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में हुआ है। अनुज कुमार, अजय मंडल के पुत्र हैं, जबकि अनमोल कुमार चौधरी, सज्जन चौधरी के पुत्र हैं। दोनों छात्रों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। यह राशि विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी तथा उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करेगी।


दोनों छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने इसे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया। शिक्षकों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के छात्र लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बीईओ रामजन्म सिंह, पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, प्रधानाध्यापक मदन कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रवीण कुमार चौधरी, अवधेश चौधरी, टीपू चौधरी, उमेश प्रसाद राय सहित अन्य शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि दोनों छात्र आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे। ग्रामीणों ने भी इस सफलता को पूरे बल्लीपुर पंचायत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।



*परसा शिव मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय रामायण महापाठ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंज रहा राम नाम – Doorbeen News*
परसा शिव मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय रामायण महापाठ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंज रहा राम नाम





