परसा शिव मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय रामायण महापाठ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंज रहा राम नाम

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Samastipur News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को उत्तम मास के पावन अवसर पर नौ दिवसीय रामायण महापाठ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। महापाठ के आरंभ होते ही मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया तथा चारों ओर राम नाम की गूंज सुनाई देने लगी। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर रामचरितमानस के पाठ का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन रामचरितमानस का विधिवत पाठ, भजन-कीर्तन एवं भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल व्याप्त है।

रामायण महापाठ के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना की प्रार्थना कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है तथा लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिव भक्त गणेश कुमार, बसंत कुमार, शत्रुघ्न मंडल, सूर्यकांत सिंह, विकेश कुमार सिंह, मणिकांत कुमार सिंह, रामनाथ पंडित, सुरेश मंडल, संजय ठाकुर, रामविलास पंडित, गोपाल पंडित तथा जय नारायण सिंह सहित अनेक ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महापाठ के समापन तक प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौ दिवसीय इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर रामायण पाठ का श्रवण कर रहे हैं।

*8 माह बाद भी नहीं मिला चुनाव ड्यूटी वाहनों का मुआवजा, 11 जून को समाहरणालय पर प्रदर्शन करेगा मोटर व्यवसायी संघ – Doorbeen News*

8 माह बाद भी नहीं मिला चुनाव ड्यूटी वाहनों का मुआवजा, 11 जून को समाहरणालय पर प्रदर्शन करेगा मोटर व्यवसायी संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *