खरीफ महाभियान-2026 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

Doorbeen News News: शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार, समस्तीपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. सुमीत सौरभ एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं तकनीकी जानकारियों से जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कृषि प्रसार कर्मियों को अवगत कराना था, ताकि वे किसानों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि कृषि क्षेत्र जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र एवं सरकारी योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किसानों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमीत सौरभ ने खरीफ मौसम में संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं, बीज वितरण, फसल क्षेत्र विस्तार, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, उद्यानिकी विकास तथा किसान हित में चलाई जा रही अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि कर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि वे किसानों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।

कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों ने उन्नत खेती, पौधा संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण, बीज उत्पादन, विपणन, बागवानी विकास और कृषि नवाचारों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने एवं कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. तारीक असलम, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण सुरेंद्र भारती, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण राजीव कुमार रजक, उप परियोजना निदेशक आत्मा गंगेश कुमार चौधरी, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.के. तिवारी, कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली एवं लादा के वैज्ञानिकों सहित कृषि विभाग के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक मारूत नंदन शुक्ला ने किया।

*खानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका – Doorbeen News*

खानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *