व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आज दिनांक 07 जून 2026 को सोनपुर मंडल में “संडेज़ ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना था।
इस अवसर पर सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन,अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमन कुमार तांती,मंडल कीड़ा अधिकारी अभिजीत कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर कुणाल कुमार एवं शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट एवं गाइड सदस्यों तथा खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से किया गया, जहां प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।



कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने के स्वास्थ्य लाभ तथा प्रदूषण मुक्त परिवहन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए बताया गया कि यह न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सोनपुर मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मंडल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से स्वस्थ, सक्रिय एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।



*प्रेम संबंध और रुपये के विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार – Doorbeen News*
प्रेम संबंध और रुपये के विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार





