व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में शनिवार को जीविका की 10वीं “दीदी की रसोई” का शुभारंभ किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Chaudhary ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस रसोई का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा तैयार विभिन्न व्यंजनों का अवलोकन किया और उनका स्वाद भी चखा। उन्होंने कहा कि “दीदी की रसोई” अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को घर जैसा शुद्ध, पौष्टिक, स्वादिष्ट और किफायती भोजन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इसे स्वाद, विश्वास और सेवा का प्रतीक बताया।


गौरतलब है कि बिहार सरकार वर्ष 2018 से राज्य के विभिन्न जिलों में जीविका के माध्यम से “दीदी की रसोई” का संचालन कर रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
समस्तीपुर जिले में पहले से संचालित नौ इकाइयों के बाद यह 10वीं “दीदी की रसोई” शुरू की गई है। इस नई इकाई के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि “दीदी की रसोई” महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इससे न केवल महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है, बल्कि स्वयं सहायता समूहों को भी अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक बिक्रांत शंकर सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार सहित जीविका के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।


*राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में डॉ. स्मृति स्पर्श सम्मानित, बिहार को मिला गौरव – Doorbeen News*
राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में डॉ. स्मृति स्पर्श सम्मानित, बिहार को मिला गौरव





