राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में डॉ. स्मृति स्पर्श सम्मानित, बिहार को मिला गौरव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क: समस्तीपुर/नई दिल्ली: बिहार के प्रजनन एवं बांझपन उपचार क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि Dr. Smriti Sparsh को नई दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में आयोजित 12वें राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन Indian Society for Assisted Reproduction के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका विषय था “ART Unbound: Bridging Science, Soul & Society”

डॉ. स्मृति स्पर्श को यह सम्मान बांझपन उपचार (Infertility Management), सहायक प्रजनन तकनीकों (ART/IVF) तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उन हजारों दंपत्तियों के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है जिन्होंने स्मृति IVF पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अत्याधुनिक IVF एवं फर्टिलिटी सेवाओं को महानगरों तक सीमित न रखकर बिहार के हर परिवार तक पहुंचाना है।

हाल ही में सीतामढ़ी में स्मृति IVF के नए केंद्र का शुभारंभ किया गया है, जिससे मिथिलांचल और उत्तर बिहार के दंपत्तियों को अब उच्च स्तरीय फर्टिलिटी एवं IVF सेवाओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही समस्तीपुर में भी एक बड़े फर्टिलिटी केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे पूरे मिथिलांचल क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

स्मृति IVF पिछले कुछ वर्षों में IVF, ICSI, IUI, लैप्रोस्कोपी, हिस्टेरोस्कोपी तथा पुरुष एवं महिला बांझपन के उन्नत उपचारों के माध्यम से हजारों परिवारों को माता-पिता बनने का अवसर प्रदान कर चुका है। संस्थान की विशेषज्ञ टीम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और मरीज-केंद्रित सेवाएं इसे बिहार के प्रमुख फर्टिलिटी केंद्रों में शामिल करती हैं।

इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों, मरीजों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. स्मृति स्पर्श को बधाई दी है। इसे बिहार और विशेष रूप से मिथिलांचल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

*क्या मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा दीपक प्रकाश को? एमएलसी चुनाव में नाम नहीं आने से बढ़ी राजनीतिक चर्चा – Doorbeen News*

क्या मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा दीपक प्रकाश को? एमएलसी चुनाव में नाम नहीं आने से बढ़ी राजनीतिक चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *