विश्व पर्यावरण दिवस पर रंगोली, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: समस्तीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर परिसर में जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं “चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण, जल एवं नदी संरक्षण, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, गंगा स्वच्छता, जल बचाओ और हरित भविष्य जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

क्विज प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं मुस्कान कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में सोनाली कुमारी, नंदनी कुमारी और रिचा कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सलोनी कुमारी, अमित कुमार और राजन कुमार ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा गंगा नदी की स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों और युवाओं की भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का अभियान सफल हो सकता है।

इस अवसर पर “चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन” के नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रीतेश तिवारी, सचिव बबलू कुमार, स्टेट कमेटी के सचिव अजय कुमार निराला, राष्ट्रीय समिति के सचिव रणधीर कुमार, जिला समिति अध्यक्ष मुस्कान कुमारी, सचिव अमन झा सहित फाउंडेशन के कई सक्रिय सदस्य और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने तथा स्वच्छ और हरित समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

*पंचायत समिति की बैठक में नल-जल, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अवैध वसूली का मुद्दा गरमाया – Doorbeen News*

पंचायत समिति की बैठक में नल-जल, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अवैध वसूली का मुद्दा गरमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *