व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर/ताजपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी युवा भारतीय क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक Akhtarul Islam Shaheen ने वैभव के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी।
इस अवसर पर शाहीन ने वैभव सूर्यवंशी को पारंपरिक पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वैभव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर न सिर्फ समस्तीपुर बल्कि पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।


शाहीन ने कहा, “समस्तीपुर को वैभव पर गर्व है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और संघर्ष की भावना हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। वैभव आज बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश को उम्मीद और आत्मविश्वास का नया संदेश दिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि वैभव की उपलब्धियां उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने के लिए संघर्षरत हैं। “यह तो उनकी सफलता की शुरुआत है, आने वाले समय में उनकी उड़ान और भी ऊंची होगी,” उन्होंने कहा।


इस मौके पर वैभव के परिजनों के अलावा जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी डॉ. सफदर इमाम, मो. अकील इकबाल, खेल प्रेमी मो. पप्पू खान, समाजसेवी सह उत्कर्ष बैंक के रीजनल मैनेजर रवि आनंद तथा एमरोन बैटरी के वितरक हरेन्द्र कुमार राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


*डब्ल्यूपीयू निरीक्षण के दौरान खुली आंगनबाड़ी व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था, बीडीओ ने जताई नाराजगी – Doorbeen News*





