वैशाली में समस्तीपुर की महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती; अस्पताल पहुंचाने वाला युवक फरार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Crime News: समस्तीपुर/वैशाली। वैशाली जिले में समस्तीपुर की एक महिला को नजदीक से गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है।

घायल महिला की पहचान समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर वार्ड संख्या-5 निवासी मो. इंसार की पत्नी रुखसाना खातून के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने दो बच्चों के साथ वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी।

परिजनों के अनुसार, समारोह स्थल के पास चिकनौटा हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने महिला को बेहद करीब से गोली मार दी। गोली उसके बाएं जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली जबड़े में फंसी हुई थी, जिसे निकालने की प्रक्रिया की गई है। महिला की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

घायल महिला के देवर मो. अशफाक ने बताया कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से वारदात को अंजाम दिया, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि महिला को अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। उसकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे आपसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

*प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या? पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, इलाके में सनसनी – Doorbeen News*

प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या? पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, इलाके में सनसनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *