समस्तीपुर में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम: ग्रामीणों ने एक चोर को दबोचा, जमकर की पिटाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur Crime News: समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन युवकों में से एक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ममता कुमारी के घर में रविवार को तीन युवक चोरी की नीयत से घुस गए थे। इसी दौरान घर में मौजूद महिलाओं की नजर उन पर पड़ गई। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख तीनों चोर भागने लगे। इस दौरान दो युवक मौके से फरार होने में सफल रहे, जबकि एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी अशोक राम ने बताया कि दूधपुरा गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान कपूरी ग्राम थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घटना के संबंध में गृहस्वामिनी ममता कुमारी की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

*4 साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पटोरी पुलिस को बड़ी सफलता – Doorbeen News*

4 साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पटोरी पुलिस को बड़ी सफलता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *