व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Crime News: पटोरी (समस्तीपुर)। जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटोरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब चार वर्षों से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तरी धमौन निवासी मनोज राय (पिता- स्वर्गीय अवधेश राय) को गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस के अनुसार, मनोज राय हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में नामजद अभियुक्त था और पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से भाग रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।



*पान दुकान की आड़ में नशे का कारोबार! रोसड़ा पुलिस की छापेमारी में 425 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार – Doorbeen News*





