व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर: “दोगुना रोजगार – दोगुनी आय” के लक्ष्य को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति का दो दिवसीय समस्तीपुर दौरा मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार एवं सदस्य टी.सी. अनंत ने जिले में कृषि, उद्यानिकी, डेयरी एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े नवाचारों का जायजा लिया।
दौरे के दौरान समिति ने हसनपुर प्रखंड के नयानगर क्षेत्र में प्रगतिशील किसान सुधांशु सिंह के फार्म का निरीक्षण किया। यहां आधुनिक कृषि तकनीक, हॉर्टीकल्चर मॉडल एवं केला, अमरूद, आम, नींबू, जामुन और लीची के उन्नत बागानों का अवलोकन किया गया। टीम ने केला पकाने की आधुनिक इकाई का भी निरीक्षण कर वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं विपणन प्रणाली की जानकारी ली।


इसके बाद समिति ने मिथिला मिल्क डेयरी का भ्रमण कर दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रबंधन का अध्ययन किया। वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में कृषि आधारित रोजगार, किसानों की आय वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
दौरे के दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, जिला कृषि पदाधिकारी सुमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समिति ने समस्तीपुर में हो रहे कृषि नवाचारों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास की प्रेरणादायक पहल बताया।




*गंगा नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, तीन शव बरामद, चार की तलाश जारी – Doorbeen News*
गंगा नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, तीन शव बरामद, चार की तलाश जारी





