व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Patna news: समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत स्थित सुल्तानपुर दियारा इलाके में गुरुवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक डेंगी नाव बीच धारा में अचानक पलट गई। हादसे के समय नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
बताया गया है कि नाव पर सवार सभी लोग परवल की खेती और कारोबार से जुड़े थे। वे पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित उमानाथ घाट से नाव के जरिए सुल्तानपुर दियारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज धारा के बीच नाव असंतुलित होकर पलट गई और लोग नदी में डूबने लगे।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं सूचना पर पटना डीएम त्याग राजन और ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
हादसे में सात लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें से तीन शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान काशी कुमार (18), नीलम देवी (30) और सरवन महतो (35) के रूप में हुई है। बाकी चार लोगों की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




*समस्तीपुर में पेट्रोल पंप कर्मी का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – Doorbeen News*
समस्तीपुर में पेट्रोल पंप कर्मी का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका





